श्योपुर: फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी से आदिवासी समुदाय में आक्रोश, विधायक के नेतृत्व में एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन, युवती पर मामला दर्ज
श्योपुर। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर मंगलवार को दोपहर 12 बजे आदिवासी समुदाय ने विधायक बाबू जंडेल के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए आदिवासी समाज को लेकर फेसबुक पर की गई अश्लील टिप्पणी के खिलाफ विरोध जताया और एसपी वीरेन्द्र जैन को एक ज्ञापन सौंपा गया है।