कोईलवर: कायमनगर गांव में गाजे बाजे के साथ निकाला गया महावीर झंडा जुलूस
कोईलवर प्रखंड के कायमनगर गांव में हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा सरस्वती पूजा के अवसर पर महावीर मंदिर में पूजा के साथ महावीर झंडा जुलूस निकाला गया। यह जुलूस सैकड़ो वर्षों से हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा निकाला जाता है। महावीर झंडा जुलूस के दौरान स्थानीय थाना पुलिस चौक चौराहा पर तैनात रही।