डुमरांव: नया भोजपुर थाने के दारोगा समेत 3 निलंबित, औचक निरीक्षण में लापरवाही उजागर
Dumraon, Buxar | May 3, 2026 बक्सर एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में चलाए गए औचक निरीक्षण अभियान में कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। इस क्रम में तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान नगर थाना, औद्योगिक थाना और नया भोजपुर थाना में कार्यरत इन पदाधिकारियों के कार्य में लापरवाही पाई गई।