दशहरे पर AK-47 से फायरिंग पर SP अंकिता शर्मा को नोटिस, पुलिस मुख्यालय ने मांगा जवाब
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में दशहरे पर शस्त्र पूजन के बाद AK-47 से हवाई फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस मुख्यालय ने SP अंकिता शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। IG अजय यादव के माध्यम से उनसे इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। अब इस मामले में SP के जवाब पर नजर रहेगी।
#AnkitaSharmaIPS #RajnandgaonNews #ChhattisgarhPolice #ChhattisgarhNews #BreakingNews