दमोह: बरपटी स्थित ईवीएम-वीवीपेट वेयरहाउस का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Damoh, Damoh | May 6, 2026 दमोह बरपटी स्थित ओटी ईवीएम-वीवीपेट वेयरहाउस का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रताप नारायण यादव ने बुधवार शाम निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं, निगरानी प्रणाली और रखरखाव का बारीकी से जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।