मुरैना नगर: संजय कॉलोनी: मां के देहांत के बाद 30 को होने वाली 13वीं के लिए युवक को नहीं मिला सिलेंडर, कलेक्ट्रेट में किया आवेदन
संजय कॉलोनी का रहने वाला युवक आवेदन लेकर जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट में पहुंचा और आवेदन देकर बताया कि उसकी मां का हाल ही में देहांत हो गया था और उसकी अपनी मां की 30 तारीख को तेरहवीं करनी थी, लेकिन सिलेंडर की व्यवस्था नहीं हो पा रही है ,जिसके बाद उसने आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है।