हाथरस: धान की फसल कटाई के दौरान खेत पर गए एक व्यक्ति के हाथ की उंगली पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव महो में धान फसल कटाई के दौरान खेत पर गए एक व्यक्ति तेजवीर सिंह के हाथ की उंगली पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा व्यक्ति का उपचार किया गया।