पटना ग्रामीण: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा पटना पहुंचीं, कहा- केजरीवाल दिल्ली में अपनी चुनाव हार गए
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा शुक्रवार को पटना पहुंची। शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे अलका लांबा ने अरविंद केजरीवाल के पार्टी के द्वारा बिहार में अकेले चुनाव लड़ने के फैसले पर कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में खुद अपनी चुनाव हार गए। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में एनडीए का जुलाई में बिहार विधानसभा का अंतिम सत्र होगा।