पटना ग्रामीण: किदवईपुरी में संदिग्ध हालत में मिली डॉक्टर की पत्नी का शव, हत्या की आशंका, ससुराल वाले 2 घंटे तक टहलाते रहे
किदवईपुरी में सृष्टि श्रेया नाम की एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में गुरुवार को मौत का मामला सामने आया है। महिला का पति बेगूसराय में डाक्टर है। मृतक महिला का पति, देवर और भैसूर फरार है। इसके अलावा पति अपने साथ तीन बच्चों को लेकर भी फरार है। वहीं मामले को लेकर मृतक महिला के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।