पटना ग्रामीण: पशुपति कुमार पारस का बयान, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी जल्द RJD महागठबंधन में होगी शामिल
गुरुवार की दोपहर 3 बजे पटना में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि हमारी बात हो चुकी है,हम जल्द से जल्द RJD महागठबंधन में शामिल होंगे। अभी सीटों का सवाल नहीं है। हमने बिहार के 25 जिलों का दौरा किया है,लोग कह रहे हैं कि एक व्यक्ति,एक पार्टी की सरकार 20 साल से है लेकिन बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है।