मिर्ज़ापुर: चपउर खुर्द के पीड़ित पक्ष ने रास्ते के विवाद में कलेक्ट्रेट में किया अनशन, ग्राम प्रधान व राजस्व निरीक्षक पर लगाए आरोप
पड़री थाना क्षेत्र के चपउर खुर्द गांव के पीड़ित कलेक्ट्रेट में सोमवार की सुबह 11:00 बजे अनशन पर बैठ गए। संगीता देवी पत्नी हरिश्चंद्र ने आरोप लगाया कि उच्चाधिकारियों के आदेश को ग्राम प्रधान व राजस्व निरीक्षक नहीं मान रहे हैं।मनमानी तरीके से नियमानुसार कार्य नहीं कराने के कारण विवाद हो रहा है। जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।