बिजनौर: गांव रावली में रपटे पर पक्के पुल के निर्माण को लेकर 18 दिन से चल रहा भाकियू का धरना अधिकारियों से वार्ता जारी
Bijnor, Bijnor | Aug 28, 2024 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव रावली में रपटे पर पक्के पुल के निर्माण को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत का धरना लगातार जारी है। एसडीएम सदर मनोज कुमार से किसानों की दूसरी वार्ता भी विफल रही। किसाने की मांग है। कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। हालांकि एसडीएम ने मामले में जल्दी कार्यवाही का आश्वासन दिया है।