सिमडेगा: कोचेडेगा में मिला विशाल बोड़ा सांप
सिमडेगा सदर प्रखंड के कोचेडेगा पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को करीब 1 बजे विशाल बोड़ा सांप मिलने से इलाके में हलचल मच गई। सांप को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने सांप का वीडियो भी बनाया। विशाल सांप को देखकर लोग हैरान रह गए। लोगों से वन्यजीव के साथ छेड़छाड़ नहीं करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई।