जोकीहाट: जोकीहाट के शम्स तबरेज़ ने दिल्ली में की बड़ी छलांग
Jokihat, Araria | Aug 20, 2026 अररिया के जोकीहाट से निकलकर दिल्ली की डिजिटल दुनिया में अपना परचम लहराने वाले शम्स तबरेज़ उर्फ सब्बू ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी कंपनी Ezeepay ने नौ साल पूरे कर लिए हैं, जिसका सालाना टर्नओवर करीब 1000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसी मौके पर छोटे दुकानदारों के लिए नया प्लेटफॉर्म Cashlo भी लॉन्च किया गया, जो डिजिटल सेवाओं के साथ लोन सुविधा भी देगा।