कोंडागांव: जमीन विवाद ने लिया हत्या का रूप, कलयुगी भाई ने टंगिये की वार से की छोटे भाई की हत्या, विश्रामपुरी थाने का मामला
आज 12 मई की सुबह कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के खजरावण्ड में एक दर्दनाक घटना घट गई है जहां एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की जमीनी विवाद के चलते हत्या कर दिया है। बताया जा रहा है धारदार टंगिये के वार से घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले पर कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर फरार आरोपी शिवप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है।