कोंडागांव: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवाओं ने कोंडागांव नगर में चलाया स्वच्छता अभियान
अखिल भारतीय पुरुष सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष सूरज कुमार यादव ने 12 मई को जानकारी देते हुए बताया उनके द्वारा जिले भर में युवाओं को निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है,सैन्य प्रशिक्षण के साथ साथ उनके द्वारा जिले भर में स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है।जिसके तहत आज कोंडागांव नगर के बांधा तालाब एवं बांधा तालाब गार्डन में स्वच्छता अभियान चलाया गया।