Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

भारत के रेल मैप पर अपनी पहचान स्थापित करेगा जशपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के अथक प्रयासों से जशपुर का दशकों पुराना रेल परियोजना का सपना साकार होने जा रहा है। केंद्र सरकार के द्वारा धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना को विशेष रेल परियोजना के तौर पर अधिसूचित किए जाने से जशपुर पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जिससे व्यापार, रोजगार और विकास को नई गति मिलेगी। #Jashpur #RailConnectivity #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार

21 views | Korea, Chhattisgarh | Jun 15, 2026

MORE NEWS

कोरिया जिले के ग्राम पंचायत पतरापाली की निवासी साधना कुजूर आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायक मिसाल बन चुकी हैं। कभी गृहिणी के रूप में परिवार और कृषि कार्यों तक सीमित रही साधना कुजूर ने अपने परिश्रम, आत्मविश्वास और बिहान योजना के सहयोग से आर्थिक स्वतंत्रता की नई पहचान बनाई है।

पहले साधना कुजूर को आर्थिक संसाधनों की कमी और स्वयं का व्यवसाय शुरू करने में संकोच होता था। लेकिन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़ने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया।

आज साधना कुजूर सिलाई, कपड़ा दुकान, दोना-पत्तल निर्माण और कृषि कार्य के माध्यम से प्रतिमाह लगभग 15,000 से 16,000 की नियमित आय अर्जित कर रही हैं। इस उपलब्धि ने उन्हें कोरिया जिले में 'लखपति दीदी' के रूप में पहचान दिलाई है।

@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh @prdcggov  @bihan_cg_srlm 

#KoreaDistrict #Chhattishgarh #CMOChhattisgarh #bihan #SRLM

कोरिया जिले के ग्राम पंचायत पतरापाली की निवासी साधना कुजूर आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायक मिसाल बन चुकी हैं। कभी गृहिणी के रूप में परिवार और कृषि कार्यों तक सीमित रही साधना कुजूर ने अपने परिश्रम, आत्मविश्वास और बिहान योजना के सहयोग से आर्थिक स्वतंत्रता की नई पहचान बनाई है। पहले साधना कुजूर को आर्थिक संसाधनों की कमी और स्वयं का व्यवसाय शुरू करने में संकोच होता था। लेकिन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़ने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया। आज साधना कुजूर सिलाई, कपड़ा दुकान, दोना-पत्तल निर्माण और कृषि कार्य के माध्यम से प्रतिमाह लगभग 15,000 से 16,000 की नियमित आय अर्जित कर रही हैं। इस उपलब्धि ने उन्हें कोरिया जिले में 'लखपति दीदी' के रूप में पहचान दिलाई है। @chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh @prdcggov @bihan_cg_srlm #KoreaDistrict #Chhattishgarh #CMOChhattisgarh #bihan #SRLM

Korea, Chhattisgarh | Jun 15, 2026

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, एसईसीएल एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एसईसीएल गौतम सदन, बैकुंठपुर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 इस अवसर पर जिले के अधिकारियों एवं जिलेवासियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया।

@chhattisgarhcmo 

 #WorldBloodDonorDay #RaktdaanMahadaan #Baikunthpur #BloodDonationCamp #SaveLives

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, एसईसीएल एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एसईसीएल गौतम सदन, बैकुंठपुर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के अधिकारियों एवं जिलेवासियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। @chhattisgarhcmo #WorldBloodDonorDay #RaktdaanMahadaan #Baikunthpur #BloodDonationCamp #SaveLives

Korea, Chhattisgarh | Jun 15, 2026

समन्वय और सतत मॉनिटरिंग से आवासों के लक्ष्य समय पर होंगे पूरे। 
जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला पंचायत कोरिया के मंथन कक्ष में बैठक आयोजित की गई।

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार आयोजित समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत बचरा पोड़ी क्लस्टर में स्वीकृत 74 आवासों की प्रगति की समीक्षा की गई। बताया गया कि इनमें से लगभग 60 आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि शेष आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान प्रथम किश्त, द्वितीय किश्त एवं पूर्ण हुए आवासों की स्थिति पर चर्चा की गई। उन्होंने आवास मित्रों, पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों एवं तकनीकी सहायकों को प्रतिदिन हितग्राहियों से संपर्क बनाए रखने और निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh @prdcggov 

#KoreaDistrict #PMAYG #RuralDevelopment #CMOChhattisgarh #Chhattishgarh

समन्वय और सतत मॉनिटरिंग से आवासों के लक्ष्य समय पर होंगे पूरे। जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला पंचायत कोरिया के मंथन कक्ष में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार आयोजित समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत बचरा पोड़ी क्लस्टर में स्वीकृत 74 आवासों की प्रगति की समीक्षा की गई। बताया गया कि इनमें से लगभग 60 आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि शेष आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान प्रथम किश्त, द्वितीय किश्त एवं पूर्ण हुए आवासों की स्थिति पर चर्चा की गई। उन्होंने आवास मित्रों, पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों एवं तकनीकी सहायकों को प्रतिदिन हितग्राहियों से संपर्क बनाए रखने और निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। @chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh @prdcggov #KoreaDistrict #PMAYG #RuralDevelopment #CMOChhattisgarh #Chhattishgarh

Korea, Chhattisgarh | Jun 15, 2026