भभुआ: मोहनिया समेकित जांच चौकी से उत्पाद पुलिस ने 45 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक ज़ब्त
Bhabua, Kaimur | Apr 19, 2026 मोहनियां समेकित जांच चौकी से उत्पाद पुलिस ने 45 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त किया है। रविवार को शाम 6 बजे उत्पाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार रोहतास जिला के करहगर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोराडिहा गांव निवासी राजेश शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र धनजी कुमार बताया जाता है। जिसपर कानूनी कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।