चीनोर: एडीएम हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
स्थानीय एडीएम हाई स्कूल में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्या एवं समस्त स्टाफ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ, जहां सभी ने मिलकर त्यौहार की खुशियां साझा की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।