विजयनगर: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान मसूदा में हुआ शुरू, जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान
मसूदा में सोमवार को सुबह करीब 11 बजे जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' का विधानसभा स्तरीय शुभारंभ मसूदा से किया गया।गंगा दशमी से विश्व पर्यावरण दिवस तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिलेभर में जल संरक्षण, पौधारोपण,स्वच्छता और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।