बांका: नरसंडी गांव में मारपीट से जख्मी निलेश कुमार की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए रेफर
Banka, Banka | Jan 2, 2025 नरसंडी गांव के मारपीट में जख्मी निलेश कुमार की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है। बता दे कि मामूली बातों को लेकर उत्पन्न विवाद में समझौता करने आए नरसंडी गांव के युवक निलेश कुमार को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। परिजनों ने गुरुवार की शाम करीब 6:00 बजे बताया कि निलेश को बेहतर इलाज के लिए बांका से भी रेफर कर दिया है।