बांका: बेला गांव में घरेलू विवाद में महिला पर सास और देवर ने की मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Banka, Banka | Jan 2, 2025 बेला गांव में घरेलू विवाद में महिला गुंजा देवी को उसके ही सास उषा देवी और देवर पारो यादव ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। घटना गुरुवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे की है। घटना के बाद पीड़ित महिला गुंजा देवी अपने पति पवन यादव के साथ थाना पहुंचकर अपने ही सास उषा देवी और देवर पारो यादव के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस जांच कर रही है।