दादरी: अस्तौली और बादलपुर में बनेंगे दो नए बिजलीघर, बिजली आपूर्ति होगी निर्बाध
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अस्तौली और बादलपुर में 33/11 केवी के बिजलीघर बनाने का निर्णय लिया है। दोनों सब-स्टेशनों के निर्माण और लाइन बिछाने में 32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्राधिकरण ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं, जो इसी माह के अंत तक खुलेंगे। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने शुक्रवार की शाम 6 बजे ओएसडी अभिषेक पाठक के साथ विद्युत कार्यों की समीक्षा की।