पांवटा की भाग्य रेखाएं कब तक होंगी खून से लाल?
बीते हादसों के खून के धब्बे धुले भी नहीं थे कि शनिवार रात फिर सड़क दुर्घटना ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
देशआदेश
पांवटा साहिब की सड़कों पर आए दिन हो रहे सड़क हादसे अब लोगों के लिए चिंता का बड़ा कारण बनते जा रहे हैं। पांवटा की भाग्य रेखाएं लगातार खून से लाल हो रही हैं। बीते दिनों हुए हादसों के खून के धब्बे अभी धुले भी नहीं थे कि शनिवार रात करीब 11 बजे फिर एक सड़क दुर्घटना हो गई।
लगातार सामने आ रहे हादसों ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि ऐसा लगता है जैसे नियम-कानून का वाहन चालकों में कोई डर ही नहीं रह गया है।
ओवरस्पीड, लापरवाही से वाहन चलाना, यातायात नियमों की अनदेखी और रात के समय निगरानी की कमी—इन तमाम पहलुओं पर प्रभावी कार्रवाई की जरूरत महसूस की जा रही है।
स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर कब तक पांवटा की सड़कों पर हादसे होते रहेंगे और कब प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाएगा? हादसों के बाद केवल कार्रवाई या बयान नहीं, बल्कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी और प्रभावी व्यवस्था की जरूरत है।
Paonta Sahib, Sirmaur | Aug 23, 2026