खानपुर: खानपुर कस्बे सहित क्षेत्र के गाँवों में पल्स पोलियो अभियान के तहत आज नोनिहालों को घर-घर जाकर पिलाई जाएगी दवा की खुराक
खानपुर कस्बे सहित क्षेत्र के गाँवों में नोनिहालों को आज पल्स पोलियो अभियान के तहत घर-घर जाकर दवा की खुराक पिलाई जाएगी।ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश नागर ने आज सोमवार को सुबह 8 बजे के लगभग बताया कि पल्स पोलियो अभियान के 1 दिन दवा पीने से वंचित रह गए बच्चों को एएनएम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं द्वारा घर-घर जाकर पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी ।