कोटवा: कोटवा थाना क्षेत्र के राजापुर मठिया में एक विवाहिता का शव संदिग्ध स्थिति में घर से मिला, ससुराल वाले फरार
कोटवा थाना क्षेत्र के राजापुर मठिया में शनिवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध स्थिति में मिला,ससुराल वाले घर छोड़ कर हुए फरार। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक उक्त गांव के आलोक गिरी की पत्नी नीतू कुमारी थी। सूचना पर सदर डीएसपी 2 जितेश कुमार पांडेय,सीओ मोनिका आनन्द सहित एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंच जांच में जुट गई है। पुलिस ने घर को शील कर दिया है।