नवाबगंज: बाराबंकी में चेकिंग ऑपरेशन के अंतिम दिन प्रवर्तन दल ने 8 स्कूली वाहनों को किया सीज, 12 वाहनों के चालान
बाराबंकी। परिवहन विभाग द्वारा 1 से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष संघन चेकिंग अभियान के अंतिम दिन मंगलवार करीब 1 बजे प्रवर्तन टीम ने अनफिट और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर चालान और सीज करने की कार्यवाही की। जिसमें स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की गई।