नवाबगंज: रेंदुआ पल्हरी गांव में रिश्तों की सारी हदें पार, नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया ईंट से हमला
बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के रेंदुआ पल्हरी गांव में पिता-पुत्र के रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। नशे के आदी बेटे मोहन बाथम ने अपने पिता सालिकराम बाथम पर दवा लेने को लेकर हुए विवाद में ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में सालिकराम के माथे और नाक पर गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज जारी है।