नवाबगंज: जहांगीराबाद नहर पुल के पास से पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में 1 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना जहांगीराबाद पुलिस ने मंगलवार करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस टीम द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रंजीत कुमार पुत्र रामविलाश निवासी ग्राम मुगलमाजरा थाना जहांगीराबाद को कस्बा जहांगीराबाद नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई है।