नवाबगंज: झलिहा गांव के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने मासूम बच्ची को पलटा, बच्ची की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत झलिहा गांव के पास मंगलवार करीब 5 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित ई रिक्शा ने सडक किनारे अपने घर के पास खेल सतरिख थाना क्षेत्र के लखियापुर निवासी नवरंग चौहान को 6 वर्षीय पुत्री शशि पर पलट गया। जिससे बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने मामा आर्यन चौहान के घर पर रह रही थी।