ग्वालपाड़ा: अमौजा गांव में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, 5 उपभोक्ता पकड़े गए
ग्वालपाड़ा विद्युत आपूर्ति प्रशाखा द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ सोमवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. कनीय विद्युत अभियंता के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर जांच की. इस दौरान कुल पांच उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया. जांच में पाया गया कि कुछ उपभोक्ता मीटर को बायपास कर सीधे तार जोड़कर बिजली का उपयो