रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर- बन्दतोली संगम में नदी की तेज धारा में बहा 17 वर्षीय किशोर, दूसरे दिन भी नहीं मिला कोई सुराग।
रुद्रप्रयाग के गौण्डार स्थित बन्दतोली संगम में नदी में बह गए कुनाल पाण्डेय (17 वर्ष), निवासी दरभंगा (बिहार) की तलाश दूसरे दिन भी जारी रही, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जल पुलिस, स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचीं। पहले दिन अंधेरा और खराब मौसम के कारण अभियान प्रभावित रहा, जबकि दूसरे दिन पूरे दिन चले सघन सर्च ऑपरेशन के बावजूद किशोर का पता नहीं चल पाया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, सभी संबंधित एजेंसियां लगातार समन्वय के साथ नदी के संभावित क्षेत्रों में खोज अभियान चला रही हैं।
🙏 ईश्वर से प्रार्थना है कि जल्द से जल्द किशोर का पता चले।
#Rudraprayag #Uttarakhand #SDRF #RescueOperation #BreakingNews #Bandtoli #Mandakini #DisasterManagement