जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा बिलासपुर रेलवे स्टेशन
श्री रामलला दर्शन योजना के तहत बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
श्रद्धालु अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के साथ काशी विश्वनाथ धाम के भी दर्शन करेंगे। यात्रा के दौरान भोजन, ठहरने, सुरक्षा और चिकित्सा सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
2 views | Mungeli, Chhattisgarh | Sep 9, 2026