हनुमानगढ़: मक्कासर गांव में सोते परिवार के घर में चोरों ने नगदी व जेवरात पर किया हाथ साफ, जंक्शन थाना में दर्ज हुआ मुकदमा
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव मक्कासर में रात्रि के समय घर में घुसकर अलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात व नगदी चोरी करने के मामले में जंक्शन थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गोपाल राम निवासी वार्ड 9 मक्कासर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।