पटना ग्रामीण: पटना सिटी के खाजेकलां में एक व्यक्ति के चोरी हुए बाइक को छुड़ाने के क्रम में हुए हत्या के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार
पटना सिटी के खाजेकलां में एक व्यक्ति की चोरी हुई बाइक लगी हुई थी। जिसे छुड़ाने के क्रम में उस व्यक्ति को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं इस मामले में पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की भी पहचान कर ली गई है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।