पटना ग्रामीण: पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में हुए लूट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार,पटना SP ईस्ट भरत सोनी के द्वारा दी गई जानकारी
बाईपास थाना अंतर्गत प्राइवेट कंपनी के कर्मी से 22 अप्रैल को लूट की घटना हुई थी। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन तथा तकनीकी अनुसंधान के क्रम में कांड का सफल उद्वेदन करते हुए गुरुवार को दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इन अपराधियों के पास से लुटे गए रुपए के साथ घटना में प्रयुक्त दो बाइक को भी बरामद किया गया है।