पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भ्रम हो गया है
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने भाजपा कार्यालय में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। मौके पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भ्रम हो गया है कि उनके बयान से पीएम नरेंद्र मोदी कांपने लगते हैं।इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक नहीं बल्कि अनेक बार हंसी के पात्र बन चुके हैं।