सूरजपुर: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी में बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, खुद परोसा भोजन
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर के ग्राम लटोरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हे बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा, बच्चों ने गीत और कविताओं से दिया जन्मदिन का तोहफा। मंत्री ने स्वच्छता और अच्छी आदतों का भी संदेश दिया।