पटना ग्रामीण: दरभंगा हाउस में बमबाजी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, बम फेंकने वाला युवक कैमरे में कैद
पटना यूनिवर्सिटी के दरभंगा हाउस में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुए बमबाजी मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से एक युवक आता है और बम फेंक कर वहां से फरार हो जाता है। CCTV कैमरे में कैद युवक की तलाश अब पुलिस कर रही है। हालांकि पुलिस के द्वारा बताया गया है कि छात्रों के आपसी विवाद में सुतली बम फेंका गया है।