पन्ना: पन्ना DM ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत आवेदनों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए
Panna, Panna | Dec 16, 2024 कलेक्टर सुरेश कुमार ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई टीएल बैठक में समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को यह निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि 26 जनवरी 2025 तक अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण किया जाना चाहिए।