जबलपुर: मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की 23 मांगों पर सरकार पर दबाव बढ़ा, जल्द घोषणाएं पूरी करने की मांग
जबलपुर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय ने प्रदेश के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा चिकित्सा बीमा योजना की घोषणा किए हुए छह महीने बीत चुके हैं, लेकिन इसके आदेश अब तक लंबित हैं। इसके अलावा, अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में सीपीसीटी (CPCT) परीक्षा पास न होने के