सिरोही: CMHO डॉ. दिनेश खराड़ी ने सिरोही-पिंडवाड़ा ब्लॉक की समीक्षा बैठक ली
Sirohi, Sirohi | Jun 13, 2026 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने सिरोही और पिंडवाड़ा ब्लॉक की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने लाड़ो योजना में शत-प्रतिशत भुगतान और पात्र परिवारों तक 100% लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण, आधार, जन आधार व बैंक खाता खुलवना आदि पर चर्चा हुई।