आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता एवं आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिवस पर संत कबीर नगर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। पुराना जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में आयोजित शिविर का उद्घाटन अंकुर राज तिवारी ने किया। रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया तथा महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।