संपतचक: पुनपुन नदी में नहाने उतरी नवविवाहिता डूबी, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
पटना/गौरीचक 2 अक्टूबर 2026 । पांच वर्षीय बच्ची के जन्मदिन की खुशियां मनाने आए परिवार में उस समय चीख-पुकार मच गई, जब कपड़ा धोने के बाद पुनपुन नदी में नहाने उतरी एक 23 वर्षीय नवविवाहिता गहरे पानी में डूब गई। घटना गौरीचक थाना क्षेत्र के तारनपुर गांव स्थित शिव मंदिर के समीप पुनपुन नदी के सीढ़ी घाट की है। महिला की पहचान 23 वर्षीय खुशबू देवी के रूप में हुई है। घटन