मेरठ: गीता कॉलोनी में मकान की छत पर चढ़कर चोर ने एसी की आउटडोर को खोलकर सामान चोरी करने का किया प्रयास, लोगों ने पकड़ा
Meerut, Meerut | Nov 7, 2024 लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित गीता कॉलोनी के हरि प्रिया अपार्टमेंट में बुधवार रात करीब 1 बजे चोर ने मकान की छत पर रखे स्प्लिट ऐसी की आउटडोर यूनिट के तार काटकर सामान चोरी का प्रयास किया।इस दौरान चोरी का प्रयास करते स्थानीय लोगों ने चोर को देख लिया।जिसके बाद मकान स्वामी कॉलोनी के लोगों के साथ मौके पर पहुंची और ऐसी के पार्ट्स चोरी करते हुए युवक को पकड़ लिया।