कप्तानगंज: दुबई में 42 वर्षीय युवक हरेंद्र उर्फ बबलू की मौत, परिवार पर छाया गहरा दुख
कुशीनगर के त्रिलोकपुर बुजुर्ग गांव के रहने वाले हरेंद्र उर्फ बबलू की दुबई में मौत हो गई। बुधवार को उनका शव गांव पहुंचा, जिससे परिवार और पूरे गांव में मातम छा गया है। हरेंद्र के परिवार में पत्नी और चार छोटे बच्चे हैं। उनके जाने से परिवार पर रोजी-रोटी का संकट बढ़ गया है।