प्रदूषित पानी की समस्या का विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने लिया गंभीर नोटिस, जीबीपी इको ग्रीन-2 और जीबीपी सुपीरिया के निवासियों को जल्द राहत दिलाने का दिया भरोसा
पानी के सैंपल जांच के लिए दो सरकारी प्रयोगशालाओं में भेजे, रिपोर्ट आने तक दूषित पानी की निकासी रोकने के लिए एसडीएम को दिए निर्देश
डेराबस्सी, 19 नवंबर ( ): डेराबस्सी-बरवाला रोड पर वार्ड नंबर 8 में स्थित जीबीपी इको ग्रीन-2, जीबीपी सुपीरिया और आसपास की सोसायटियों में गंदे नाले के माध्यम से आ रहे प्रदूषित पानी की समस्या का गंभीर नोटिस लेते हुए हलका विधायक स. कुलजीत सिंह रंधावा ने आज संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
इलाकावासियों की शिकायत थी कि कुछ फैक्ट्रियों द्वारा गंदा एवं रासायनिक पानी नाले में छोड़ा जा रहा है, जिसके कारण इलाके में दुर्गंध और मक्खियों की समस्या पैदा हो रही है। इस संबंध में नगर कौंसिल डेराबस्सी के कौंसलर श्री अजय कुमार, स. दव�