सिधवलिया: सलेमपुर गांव में बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति हुआ घायल, सदर अस्पताल में करवाया गया भर्ती
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति सलेमपुर गांव में पैदल सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान एक तेज रफ़्तार अनियंत्रित बाइक ने उसको जोरदार टक्कर मार दी।