फिरोज़ाबाद: वार्ड 29 रानी नगर में भाजपा महिला पार्षद, उसके पति और पूर्व पार्षद पक्ष के बीच जमकर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 29 में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब भाजपा की महिला पार्षद ऊषा देवी राठौर के पति और पूर्व पार्षद गेंदालाल राठौर पक्ष के बीच विवाद ने शनिवार दोपहर तीन बजे क़रीबन हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। आरोप है कि पूर्व पार्षद के भतीजे भी मौके पर पहुंच गए जमकर मारपीट हुई।