बहराइच: पांडव कालीन सिद्धनाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
सावन भगवान शिव का महीना माना जाता है। इसमें सोमवार का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में शहर स्थित पांडव कालीन सिद्धनाथ मंदिर में भगवान शिव का सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। जिसकी तैयारी पहले से ही पूरी कर ली गई थीं।